ePaper

आम बजट 2017 : IRCTC से ई टिकट बुक करने पर अब नहीं लगेगा सर्विस चार्ज

Updated at : 01 Feb 2017 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
आम बजट 2017 : IRCTC से ई टिकट बुक करने पर अब नहीं लगेगा सर्विस चार्ज

नयी दिल्‍ली : डिजीटल इंडिया को प्रोत्‍साहित करते हुए आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आईआरसीटीसी पर रेलवे का ई टिकट बुक करने वालों से सर्विस चार्ज नहीं लेने का ऐलान किया है. सरकार नवंबर में नोटबंदी के बाद कुछ समय के लिए आईआरसीटीसी के माध्‍यम से ई टीकट बुक करने पर सर्विस चार्ज में […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : डिजीटल इंडिया को प्रोत्‍साहित करते हुए आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आईआरसीटीसी पर रेलवे का ई टिकट बुक करने वालों से सर्विस चार्ज नहीं लेने का ऐलान किया है. सरकार नवंबर में नोटबंदी के बाद कुछ समय के लिए आईआरसीटीसी के माध्‍यम से ई टीकट बुक करने पर सर्विस चार्ज में छूट का प्रावधान किया था. ई टिकट बुक करने पर अब केवल बैंक की ओर से सर्विस चार्ज लिया जाता है. आईआरसीटीसी पर सर्विस चार्ज की छूट को सरकार ने इस बजट में पूरी तरह समाप्‍त करने का निर्णय किया है.

अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा कि आईआरसीटीसी से टिकट बुक कराने पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा. गौरतलब है कि इस बार रेल बजट का आम बजट में ही समावेश कर दिया गया है. अलग से रेल बजट नहीं पेश किया जायेगा. जेटली ने आगे कहा कि साल 2019 तक रेलवे के सभी कोच में बायो टॉयलेट लगा दिये जायेंगे.

जेटली ने कहा कि पांच साल में रेल सेफ्टी फंड के तहत एक लाख करोड़ रुपये जोड़े जायेंगे. एक नयी मेट्रो रेल नीति का एलान भी किया जाएगा. इससे युवाओं के लिए नयी नौकरियों का रास्‍ता खुलेगा. साल 2020 तक सभी मानवरहित रेल फाटक समाप्‍त कर दिये जाएंगे. उन्‍होंने कहा कि रेलवे से जुड़ी इरकॉन और आईआरसीटी को शेयर मार्केट में लिस्‍टेड किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola