इस्‍लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक की संस्‍था के अधिकारियों से ED ने की पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
इस्‍लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक की संस्‍था के अधिकारियों से ED ने की पूछताछ

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज धन शोधन जांच के सिलसिले में विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक की अध्यक्षता वाले एनजीओ ‘आईआरएफ’ के अधिकारियों से पूछताछ की. एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’ (आईआरएफ) के प्रतिनिधियों को पिछले सप्ताह तलब किया था और अब जांच अधिकारी बयान दर्ज करेंगे. उन्‍होंने […]

विज्ञापन

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज धन शोधन जांच के सिलसिले में विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक की अध्यक्षता वाले एनजीओ ‘आईआरएफ’ के अधिकारियों से पूछताछ की. एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’ (आईआरएफ) के प्रतिनिधियों को पिछले सप्ताह तलब किया था और अब जांच अधिकारी बयान दर्ज करेंगे.

उन्‍होंने कहा कि जांच अधिकारी द्वारा मांगे गये दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी. इससे पहले, ईडी ने उसके सामने गवाह�� के लिए नाइक और आईआरएफ को सम्मन जारी किया था. एजेंसी ने गैरकानूनी क्रियाकलाप रोकथाम कानून के तहत एनआईए की शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया था.

ईडी आरोपियों द्वारा अवैध धन के शोधन के आरोपों पर गौर कर रहा है. एजेंसी ने ‘संदेहपूर्ण’ बैंकिंग लेनदेन दिखाने वाले कुछ दस्तावेजों की पहले ही जांच कर ली है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले महीने 51 वर्षीय नाइक के खिलाफ धार्मिक समूहों के बीच कथित रूप से वैमनस्यता पैदा करने के लिए आतंक रोधी कानूनों के तहत एक मामला दर्ज किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola