सिर्फ एक फीसदी अमीरों का भारत की 58 फीसदी संपत्ति पर कब्जा

Updated at : 16 Jan 2017 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ एक फीसदी अमीरों का भारत की 58 फीसदी संपत्ति पर कब्जा

दावोस : भारत की कुल 58 प्रतिशत संपत्ति पर देश के मात्र एक प्रतिशत अमीरों का आधिपत्य है, जो देश में बढ़ती आय विषमता की ओर संकेत करता है. यह आंकड़ा वैश्विक 50 फीसदी के आंकड़े से अधिक है. यह बात एक नये अध्ययन में सामने आयी है. विश्व आर्थिक मंच की यहां होने वाली […]

विज्ञापन

दावोस : भारत की कुल 58 प्रतिशत संपत्ति पर देश के मात्र एक प्रतिशत अमीरों का आधिपत्य है, जो देश में बढ़ती आय विषमता की ओर संकेत करता है. यह आंकड़ा वैश्विक 50 फीसदी के आंकड़े से अधिक है. यह बात एक नये अध्ययन में सामने आयी है.

विश्व आर्थिक मंच की यहां होने वाली वार्षिक बैठक से पहले अधिकार समूह ऑक्सफैम द्वारा जारी एक अध्ययन के अनुसार, भारत के केवल 57 अरबपतियों के अब कुल 216 अरब डॉलर की संपत्ति है, जो देश की करीब 70 प्रतिशत आबादी की कुल संपत्ति के बराबर है. वैश्विक आधार पर यही स्थिति आठ अरबपतियों की है, जिनके पास पूरे विश्व की 50 फीसदी आबादी के बराबर संपत्ति है.

अध्ययन में कहा गया है कि भारत में 84 अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 248 अरब डॉलर है. इनमें 19.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं. इसके बाद दिलीप सांघवी की संपत्ति 16.7 अरब डॉलर और अजीम प्रेमजी की संपत्ति 15 अरब डॉलर है. देश की कुल संपत्ति 3100 अरब डॉलर है.

इस वर्ष विश्व की कुल संपत्ति 2.56 लाख अरब डॉलर आंकी गयी है और इसमें से करीब 6500 अरब डॉलर संपत्ति पर अरबपतियों का आधिपत्य है. इसमें 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स शीर्ष पर हैं. इसके बाद 67 अरब डॉलर की संपत्ति वाले एमैनसियो ऑर्टेगा और 60.8 अरब डॉलर की संपत्ति वाले वारेन बफेट का नाम है. ऑक्सफैम ने 99 प्रतिशत लोगों के लिए एक अर्थव्यवस्था शीर्षक से एक रिपोर्ट में यह सारे आंकड़े पेश किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola