सुधार नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन तय करेगा भारत की रेटिंग : मूडीज

नयी दिल्ली : सरकार की सुधारों को क्रियान्वित करने तथा नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने की क्षमता ही आने वाले समय में भारत की रेटिंग तय करेगा. मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने आज यह कहा. अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि क्रियान्वित किये जा रहे सुधारों से मध्यम अवधि में देश की वृद्धि को गति […]
नयी दिल्ली : सरकार की सुधारों को क्रियान्वित करने तथा नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने की क्षमता ही आने वाले समय में भारत की रेटिंग तय करेगा. मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने आज यह कहा. अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि क्रियान्वित किये जा रहे सुधारों से मध्यम अवधि में देश की वृद्धि को गति मिलने की संभावना है.
विदेशी निवेश प्रतिबंध में ढील, वस्तु एवं सेवा कर के पारित होने तथा दिवाला संहिता को लागू करने जैसे उपायों से निजी क्षेत्र में निवेश को गति मिलने की उम्मीद है और इससे स्थिर, संतुलित वृद्धि तथा सरकार के कर्ज में कमी आ सकती है. मूडीज ने सकारात्मक परिदृश्य के भारत को ‘बीएए3′ रेटिंग दी हुई है.
रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘सरकार के मकसद को हासिल करने के लिये उसकी सुधारों और नीतियों को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने की क्षमता आने वाले वर्ष में सरकारी साख को निर्धारित करेगी.’ मूडीज के अनुसार विदेश व्यापार एवं वित्त पोषण दबाव के अलावा सरकार का नीतिगत प्रयास सरकारी साख को निर्धारित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




