ePaper

एसबीआई ने पेटीएम सहित सारे ई वॉलेट्स एप्स ब्लॉक किये, सुरक्षा का दिया हवाला

Updated at : 04 Jan 2017 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआई ने पेटीएम सहित सारे ई वॉलेट्स एप्स ब्लॉक किये, सुरक्षा का दिया हवाला

नयी दिल्ली : अगर आपके मोबाइल में पेटीएम या कोई ऐसा एप्स है, जिससे आप लेनदेन करते हैं, तो सावधान हो जाइए. एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने सुरक्षा उल्लंघन का हवाला देते हुए सभी ई वॉलिट्स को ब्लॉक कर दिया है. अब एसबीआई से आप इन वालेट्स में पैसे नहीं डाल पायेंगे. ध्यान रहे, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगर आपके मोबाइल में पेटीएम या कोई ऐसा एप्स है, जिससे आप लेनदेन करते हैं, तो सावधान हो जाइए. एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने सुरक्षा उल्लंघन का हवाला देते हुए सभी ई वॉलिट्स को ब्लॉक कर दिया है. अब एसबीआई से आप इन वालेट्स में पैसे नहीं डाल पायेंगे. ध्यान रहे, आप नेट बैंकिग के जरिये सिर्फ इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, जबकि डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस फैसले के बाद आरबीआई ने एसबीआई से जवाब मांगा. उधर बैंक ने सुरक्षा और कारोबार के हित का हवाला दिया है. बैंक ने कहा, कई ग्राहकों ने इसकी शिकायत की, जिसके कारण यह फैसला लिया गया. हालांकि इसे अस्थायी बताया गया है. सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद संभव है कि यह रोक हटा दी जाये.
बैंक के इन कारणों के अलावा इसे प्रतिस्पर्धा भी बताया जा रहा है. एसबीआई का अपना एप्स है एसबीआई बडी. बैंक इसे प्रमोट करना चाहता है. इसके लिए बैंक की शाखाओं में भी प्रमोशन अभियान चलाया गया. बैंक को इन ई वॉलिट्स कंपनियों से सीधी टक्कर मिल रही थी. ऐसे में इस फैसले से सीधा लाभ बैंक को मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola