ePaper

मोदी सरकार का क्रिसमस गिफ्ट, डिजिटल पेमेंट करें और बनें करोड़पति

Updated at : 25 Dec 2016 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार का क्रिसमस गिफ्ट, डिजिटल पेमेंट करें और बनें करोड़पति

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिहाज से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आम लोगोंके लिए क्रिसमस गिफ्ट लेकर आयी है. कैशलेसभुगतान को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ‘लकी ग्राहक’ और ‘डिजिधन व्यापार’ योजना शुरू करने जा रही है. क्रिसमस के दिन से शुरू हुयी यह योजना 14 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिहाज से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आम लोगोंके लिए क्रिसमस गिफ्ट लेकर आयी है. कैशलेसभुगतान को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ‘लकी ग्राहक’ और ‘डिजिधन व्यापार’ योजना शुरू करने जा रही है. क्रिसमस के दिन से शुरू हुयी यह योजना 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती तक चलेगी और इस दौरान कैशलेस पेमेंट करने वालों पर रोज इनामों की बारिश होगी.

100 दिनों तक 15000 लोगों को हर रोज 1000 हजार रुपये मिलेंगे
लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना के तहत 100 दिनों तक हर दिन डिजिटल भुगतान पर इनाम मिलेगा. इन स्कीमों को 100 शहरों से शुरू किया जाएगा. नीति आयोग ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों योजनाओं के तहत यूपीआइ, यूएसएसडी, आधार नंबर आधारित पेमेंट सिस्टम और रुपे कार्ड से डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा. इसके मुताबिक, लकी ग्राहक योजना के तहत हर दिन 15000 ग्राहकों को 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा.

इसके साथ ही इस योजना में हर हफ्ते वीकली ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें जीतने वाले 7 लोगों को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. वहीं योजना के अंतिम दिन 14 अप्रैल को मेगा अवाडर्स का ऐलान किया जाएगा, जिसमें लकी विजेता को 1 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा.

कारोबारियों को कैशलेससुविधा की तरफ आकर्षित करने के लिए भी लुभावने ऑफर
वहीं, कारोबारियों को कैशलेस सुविधा की तरफ आकर्षित करने के मकसद से शुरू डिजिधन व्यापार योजना के तहत वीकली ड्रा में व्यापारियों के लिए हर हफ्ते अधिकतमपचास हजार रुपये का इनाम रखा गया है. इसकेसाथही मेगा ड्रा में कारोबारियों के लिए 50, 25 और 5 लाख रुपये के इनाम रखे गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola