पुणे में बैंक लॉकर से 10 करोड़ रुपये जब्त, कर्नाटक और गोवा से भी करोड़ों बरामद

नयी दिल्ली :नोटबंदी की घोषणा के बाद से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. छापेमारी अभियान में रोजाना देश के कई जगहों से नये और पूराने नोटों की बरामदगी हो रही है. आज आयकर विभाग ने कर्नाटक,गोवा और पुणे से करोड़ों रुपये बरामद किये हैं. कर्नाटक और गोवा से जहां 3.57 करोड़ रुपये के नकदी […]
नयी दिल्ली :नोटबंदी की घोषणा के बाद से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. छापेमारी अभियान में रोजाना देश के कई जगहों से नये और पूराने नोटों की बरामदगी हो रही है. आज आयकर विभाग ने कर्नाटक,गोवा और पुणे से करोड़ों रुपये बरामद किये हैं. कर्नाटक और गोवा से जहां 3.57 करोड़ रुपये के नकदी जब्त की गयी, वहीं पुणे से कड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुणे के एक बैंक लॉकर से 10 करोड़ रुपये जब्त किये गये हैं.
आयकर विभाग को पुणे के एक बैंक लॉकर से 10 करोड़ रुपये के अघोषित आय का पता चला. आयकर विभाग की टीम ने पुणे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक शाखा में छापा मारा. टीम ने बैंक के पांच लॉकर खुलवाये जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये बरामद किये गये.
इससे पहले कार्नाटक में आयकर विभाग को एक गुप्त सूचना मिली की यशवंतपुर क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में कुछ नकदी हैं. इसी सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने छापामारा और बड़ी संख्या में नोट बरामद किये. आयकर विभाग के अनुसार बंद कमरे को जैसे ही खोला गया वहां से बड़ी संख्या में नये और पूराने नोट मिले. जिसमें 2.93 करोड़ नोट नये थे, जिसमें दो हजार के नोटों की संख्या अधिक थी. आयकर विभाग ने कहा, सारे नोट को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




