100 रुपये के नये करेंसी नोट जारी करेगा आरबीआई, पुराने भी चलेंगे

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद देशभर में करेंसी के बढ़ते डिमांड को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 रुपये के नये नोट लाने की आज घोषणा की है. इससे पहले आरबीआई ने 20 और 50 के नये करेंसी नोट जारी करने की घोषणा किया था. आरबीआई के अनुसार नये 100 रुपये के नोट […]
नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद देशभर में करेंसी के बढ़ते डिमांड को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 रुपये के नये नोट लाने की आज घोषणा की है. इससे पहले आरबीआई ने 20 और 50 के नये करेंसी नोट जारी करने की घोषणा किया था.
आरबीआई के अनुसार नये 100 रुपये के नोट 2005 सीरीज के ही नोट होंगे, फर्क बस इतना होगा कि उसमें नये गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर होगा. बाकी सारे फिचर्स पुराने नोट की ही तरह रहेंगे. हालांकि नोट में नंबर बढ़ते क्रम में दर्ज होंगे. इससे पहले आरबीआई ने 20 और 50 के नये नोट भी 2005 सीरीज के ही जारी करने की घोषणा किया था. हालांकि आरबीआई ने कहा था कि 20 के नये नोट में दोनों नंबर पैनल पर इनसेट लेटर L लिखा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




