8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को राहत, सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद, जानें कितनी बढ़ेगी इनकम

Updated:
विज्ञापन
8th Pay Commission

8th Pay Commission

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणांक (multiplier) है, जो वेतन आयोग लागू होने के बाद पुराने मूल वेतन (Basic Pay) को नए वेतन में बदलने में मदद करता है. इसका उपयोग हर कर्मचारी की सैलरी को समान तरीके से बढ़ाने के लिए किया जाता है.

विज्ञापन

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में लागू होने वाले 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) की घोषणा पहले ही जनवरी 2024 में कर दी थी. यह आयोग 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है. वर्तमान वेतन संरचना दिसंबर 2025 में समाप्त हो रही है, और उससे पहले ही सरकार ने आयोग के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेयरपर्सन और सलाहकारों समेत 42 पदों पर नियुक्ति की तैयारी चल रही है.

क्या है फिटमेंट फैक्टर और इसका क्या महत्व है?

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणांक (multiplier) है, जो वेतन आयोग लागू होने के बाद पुराने मूल वेतन (Basic Pay) को नए वेतन में बदलने में मदद करता है. इसका उपयोग हर कर्मचारी की सैलरी को समान तरीके से बढ़ाने के लिए किया जाता है.

7वें वेतन आयोग में कितना था फिटमेंट फैक्टर?

7वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था. उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन ₹10,000 था, तो नया वेतन हुआ- ₹10,000 × 2.57 = ₹25,700

अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 हुआ तो?

अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 निर्धारित किया जाता है, तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है. उदाहरण के लिए:अगर वर्तमान मूल वेतन ₹20,000 है
तो नया वेतन = ₹20,000 × 2.86 = ₹57,200

वर्तमान और संभावित वेतन तुलना तालिका

वर्तमान मूल वेतन2.57 फैक्टर से वेतन2.86 फैक्टर से अनुमानित वेतन
₹10,000₹25,700₹28,600
₹20,000₹51,400₹57,200
₹30,000₹77,100₹85,800
₹40,000₹1,02,800₹1,14,400

Also Read: India Pakistan War : S-400 से एक मिसाइल गिराना कितना महंगा, पाकिस्तान के औकात के बाहर

Also Read: सचिन पायलट का बड़ा बयान, ‘पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है, 1994 वाली संसद की प्रस्ताव फिर दोहराएं

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola