ePaper

बैंकों में नकदी की बाढ़ : बढ़ी जमा पर सीआरआर पखवाड़े भर के लिए 100 प्रतिशत

Updated at : 27 Nov 2016 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
बैंकों में नकदी की बाढ़ : बढ़ी जमा पर सीआरआर पखवाड़े भर के लिए 100 प्रतिशत

मुंबई : नोटबंदी के बाद बैंकिंग प्रणाली में आ रही अतिरिक्त नकद जमा को संभालने के लिए रिजर्व बैंक ने बढ़ी हुई जमा (इंक्रीमेंटल) पर आरक्षित नकदी अपनुपात (सीआरआर) की दर 100 प्रतिशत कर दी है. व्यवस्था यह 26 नवंबर से शुरू होकर एक पखवाड़े तक लागू रहेगा. बैंकों को अपनी जमा का एक हिस्सा […]

विज्ञापन

मुंबई : नोटबंदी के बाद बैंकिंग प्रणाली में आ रही अतिरिक्त नकद जमा को संभालने के लिए रिजर्व बैंक ने बढ़ी हुई जमा (इंक्रीमेंटल) पर आरक्षित नकदी अपनुपात (सीआरआर) की दर 100 प्रतिशत कर दी है. व्यवस्था यह 26 नवंबर से शुरू होकर एक पखवाड़े तक लागू रहेगा. बैंकों को अपनी जमा का एक हिस्सा केंद्रीय बैंक के पास रखना होता है. उसे सीआरआर कहा जाता है.

फिलहाल सीआरआर की दर चार प्रतिशत है. इस पर बैंकों को केंद्रीय बैंक से कोई ब्याज नहीं मिलता. रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार शुद्ध मांग और समयबद्ध देनदारियां (एनडीटीएल) के 16 सितंबर से 11 नवंबर के दौरान बढ़ने के मद्देनजर अनुसूचित बैंकों को अपनी बढ़ी हुई सीआरआर को 100 प्रतिशत पर रखना होगा.

यह व्यवस्था 26 नवंबर, 2016 से एक पखवाड़े के लिए होगी. एक अनुमान के अनुसार यह राशि 3.5 लाख करोड़ रुपये हो सकती है. रिजर्व बैंक ने कहा कि वह इंक्रीमेंटल सीआरआर की 9 दिसंबर या उससे पहले समीक्षा करेगा. नियमित सीआरआर दर चार प्रतिशत पर कायम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola