मोबाइल से छोटे दुकानदारों को फिलहाल नहीं हो सकेगा भुगतान, पेटीएम ने पीओएस एप सेवा को किया खत्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2016 3:32 PM
नयी दिल्ली : मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने नोटबंदी के बाद शुरू की गयी अपनी एप पीओएस का परिचालन निलंबित कर दिया है. इससे छोटे दुकानदार कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार कर सकते हैं. फिलहाल, इन दुकानदारों के भुगतान में मुश्किलें पेश हो सकती है. कंपनी ने ऐसा ग्राहक की डेटा सुरक्षा एवं निजता […]
नयी दिल्ली : मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने नोटबंदी के बाद शुरू की गयी अपनी एप पीओएस का परिचालन निलंबित कर दिया है. इससे छोटे दुकानदार कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार कर सकते हैं. फिलहाल, इन दुकानदारों के भुगतान में मुश्किलें पेश हो सकती है.
कंपनी ने ऐसा ग्राहक की डेटा सुरक्षा एवं निजता संबंधी चिंताओं के चलते किया है. कंपनी ने यह नयी सुविधा बिक्री के स्थान (पाइंट ऑफ सेल) पर वास्तविक पीओएस मशीन या कार्ड स्वाइप मशीन की जरूरत को हटाने के लिए शुरू की थी. इससे छोटे दुकानदारों को अपने स्मार्टफोन के माध्यम से लेन-देन करने में मदद मिलती है.
कंपनी ने इसी सप्ताह शुरू की गयी इस सुविधा को पेटीएम ने वापस ले लिया है, क्योंकि उद्योग जगत द्वारा इससे ग्राहक के कार्ड की जानकारियों की सुरक्षा संबंधी चिंताएं व्यक्त की गयी थीं. कंपनी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उद्योग जगत की ओर से मिले कुछ सुझावों के आधार पर हमने इस सुविधा (एप पीओएस) को दुकानदारों को उपलब्ध कराने से पहले अतिरिक्त प्रमाणीकरण करने का निर्णय लिया है. हम इस सेवा को जल्द और अपडेट के साथ शुरू करेंगे. इसमें कहा गया है कि ग्राहकों के डेटा और निजता की सुरक्षा से ज्यादा उनके लिए कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










