अब आप पेटीएम से भी खरीद सकेंगे ट्रेन टिकट !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2016 4:58 PM
नयी दिल्ली : बुकिंग काउंटरों पर भीड कम करने के लिए रेलवे पे टीएम, जियोमनी और एयरटेल मनी जैसे ई-बटुए पर अनारक्षित रेल टिकों की बुकिंग शुरू करने पर विचार कर रहा है.इस कदम से देशभर में कागजविहीन मोबाइल टिकट ऑपरेशन बडे पैमाने पर बढने में मदद मिलने की संभावना है. रेलवे के एक वरिष्ठ […]
नयी दिल्ली : बुकिंग काउंटरों पर भीड कम करने के लिए रेलवे पे टीएम, जियोमनी और एयरटेल मनी जैसे ई-बटुए पर अनारक्षित रेल टिकों की बुकिंग शुरू करने पर विचार कर रहा है.इस कदम से देशभर में कागजविहीन मोबाइल टिकट ऑपरेशन बडे पैमाने पर बढने में मदद मिलने की संभावना है.
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अनारक्षित टिकट रेले की रोजाना कुल टिकट बिक्री का एक बडा हिस्सा है और ‘‘हम ई-वाणिज्य के माध्यम से इस क्षेत्र का दोहन करना चाहते हैं. ‘ रेलवे को इस सुविधा के कोई खर्च नहीं उठाना पडेगा. उल्टे, इस सार्वजनिक परिवहनकर्ता को हर टिकट कमीशन मिलने की संभावना है.
अधिकारी ने बताया कि कई शीर्ष मोबाइल बटुआ कंपनियां रेलवे से जुडने को इच्छुक हैं. इस संबंध में तौर-तरीकों को अंतिम रुप देने के लिए वार्ता चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










