आज भी बैंकों में लंबी कतारें, ATM में सुखाड़, छत्तीसगढ़ में मिले 27 लाख

नयी दिल्ली : नोट बंदी की घोषणा के बाद उत्पन्न अव्यवस्था रुकने का नाम नहीं ले रही है. आज भी बैंकों में लंबी लाइन कतारें लगी है. देश के कई हिस्सों से लोगों की परेशानी की खबरें सामने आ रही हैं.विभिन्न शहरों में 12 बजे के पहले ही ज्यादातार एटीएम के शटर डाउन हो गये.बैंक […]
नयी दिल्ली : नोट बंदी की घोषणा के बाद उत्पन्न अव्यवस्था रुकने का नाम नहीं ले रही है. आज भी बैंकों में लंबी लाइन कतारें लगी है. देश के कई हिस्सों से लोगों की परेशानी की खबरें सामने आ रही हैं.विभिन्न शहरों में 12 बजे के पहले ही ज्यादातार एटीएम के शटर डाउन हो गये.बैंक खुलने से पहले ही लोगों ने बैंकों में लाइन लगाना शुरू कर दिया. उधर ज्यादातर एटीएम में भी रुपये नहीं मिल पा रहे हैं. बैंकों से मिले 2000 के नोट को लेकर भी लोगों को परेशानी हो रही है, क्योंकि बाजार में छोटे नोट अब भी पर्याप्त नहीं हैं.
1. कालाधन को सफेद करने के लिए लोग फर्स्ट क्लास एसी का टिकट बुक कर कैंसिल कर रहे हैं. रेलवे के पीआरओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि रेलवे में एसी फर्स्ट क्लास का टिकट बुक करने वालों की संख्या अचानक बढ़ गयी है.
2. ज्वैलर्स के दुकानों में लोग ब्लैकमनी छुपाने के लिए पहुंच रहे हैं . मुंबई में बैन के कुछ ही घंटों में 250 किलोग्राम सोना बिक गयी. देश के कई अन्य हिस्सों में भी ज्वैलर्स के दुकानों में भारी भीड़ उमड़ रही है. हालांकि ज्वैलर्स ग्राहकों को सामान्य से ज्यादा कीमत में सोना बेच रहे है.
3. कालधन को छुपाने के लिए लोग अपने घर में काम करने वाले ड्राइवर, घरेलु सहायक के खाते में लोग अपना ब्लैक मनी जमा करे रहे हैं. सरकार ने बड़े पैमाने पर जन-धन अकाउंट खाते खुलाये हैं. कई जन-धन अकाउंट में जीरो बैलेंस है. इन खातों पर ब्लैकमनी वाले लोगों की नजर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




