रोमिंग में इनकमिंग काल पर कोई पैसा नहीं लेगी वोडाफोन

नयी दिल्ली: प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने आज कहा कि वह 30 अक्तूबर को दिवाली से अपने सभी ग्राहकों के लिए राष्ट्रीय रोमिंग के दौरान इनकमिंग काल नि:शुल्क उपलब्ध करेगी.वोडाफोन इंडिया के निदेशक संदीप कटारिया ने एक बयान में यह जानकारी दी है.इसमे कहा गया है, ‘मौजूदा 20 करोड ग्राहक उत्सव के तहत राष्ट्रीय […]
नयी दिल्ली: प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने आज कहा कि वह 30 अक्तूबर को दिवाली से अपने सभी ग्राहकों के लिए राष्ट्रीय रोमिंग के दौरान इनकमिंग काल नि:शुल्क उपलब्ध करेगी.वोडाफोन इंडिया के निदेशक संदीप कटारिया ने एक बयान में यह जानकारी दी है.इसमे कहा गया है, ‘मौजूदा 20 करोड ग्राहक उत्सव के तहत राष्ट्रीय रोमिंग के दौरान नि:शुल्क इनकमिंग कॉल से यह सुनिश्चित होगा कि हमारे ग्राहक अपने शहर कस्बे से बाहर निकलने से हिचके नही.’ बयान में कहा गया है कि 30 अक्तूबर को दिवाली से वोडाफोन इंडिया के सभी ग्राहक देश भर में कहीं भी इनकमिंग कॉल पर रोमिंग शुल्क की चिंता किए बिना बात कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










