रिलायंस जियो की निशुल्क कॉल पेशकश को ट्राई की क्लीन चिट

Updated at : 21 Oct 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस जियो की निशुल्क कॉल पेशकश को ट्राई की क्लीन चिट

नयी दिल्ली : आजीवन निशुल्क वायस कॉल सेवा की पेशकश करने वाले रिलायंस जियो को राहत देते हुए दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा है कि मैदान में आई इस नयी कंपनी का प्लान मौजूदा नियमों के अनुरुप है तथा यह भेदभावपूर्ण नहीं है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार परिचालकों को लिखे एक पत्र में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आजीवन निशुल्क वायस कॉल सेवा की पेशकश करने वाले रिलायंस जियो को राहत देते हुए दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा है कि मैदान में आई इस नयी कंपनी का प्लान मौजूदा नियमों के अनुरुप है तथा यह भेदभावपूर्ण नहीं है.

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार परिचालकों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘यह पाया गया कि ट्राई में दाखिल किये गये शुल्क प्लान को आईयूसी का पालन नहीं करने वाला, मनमानीपूर्ण और भेदभावपूर्ण नहीं माना जा सकता.”

मौजूदा परिचालकों भारती एयरटेल, वोडाफोन और अन्य ने ट्राई से संपर्क कर रिलायंस जियो द्वारा दिये जा रहे निशुल्क कॉल सेवा का विरोध करते हुए उसके शुल्क प्लान को मनमानीपूर्ण, भेदभावपूर्ण और मौजूदा नियमों का पालन नहीं करने वाला बताया था. दूरसंचार परिचालकों को अपने नेटवर्क से बाहर जाने वाले प्रत्येक काल पर उस नेटवर्क को प्रति मिनट 14 पैसे की दर से धन देना होता है जहां यह अंत में पहुंचता है.

भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने दूरसंचार क्षेत्र में अपनी तरह से पदार्पण करते हुए पिछले माह जियो स्वागत घोषणा की थी जिसमें ग्राहकों के लिए आजीवन निशुल्क कॉल की सुविधा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola