पेटीएम की त्यौहारी सेल बुधवार से, 100 करोड़ के कैशबैक की पेशकश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2016 8:56 PM
नयीदिल्ली : त्यौहारी मौसम का फायदा उठाने के लिए मोबाइल भुगतान एवं वाणिज्य मंच पेटीएम की महाबाजार सेल कल से शुरू करेगा. इस दौरान उसने अपने मंच पर पंजीकृत विभिन्न विक्रेताओं के माध्यम से 100 करोड़ रुपये तक के कैशबैक की घोषणा की है. कंपनी के उपाध्यक्ष सौरभ वशिष्ठ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दीवाली […]
नयीदिल्ली : त्यौहारी मौसम का फायदा उठाने के लिए मोबाइल भुगतान एवं वाणिज्य मंच पेटीएम की महाबाजार सेल कल से शुरू करेगा. इस दौरान उसने अपने मंच पर पंजीकृत विभिन्न विक्रेताओं के माध्यम से 100 करोड़ रुपये तक के कैशबैक की घोषणा की है.
कंपनी के उपाध्यक्ष सौरभ वशिष्ठ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दीवाली भारत में खरीदारी का सबसे बड़ा मौसम है और पेटीएम इस साल अपने ऑफरों से इसमें और अधिक खुला जोड़ने जा रहा है.’ विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी के मंच पर देशभर में करीब 1.3 लाख व्यापारी पंजीकृत हैं जिसमें से 10,000 कारोबारी करीब 100 करोड़ रुपये के कैशबैक की पेशकश करेंगे. इसके अलावा वह सात क्षेत्रीय भाषाओं में ग्राहकोें को अपनी सुविधाएं प्रदान करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










