रेलकर्मियों को मिल सकता है 78 दिन का बोनस

नयी दिल्ली : त्योहारी सीजन से पहले रेलकर्मियों को इस साल भी 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिल सकता है. वित्तीय संकट के बावजूद इस साल भी रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस दिए जाने की तैयारी है. इससे पिछले चार साल भी रेलकर्मियों को इतना ही बोनस मिला था. नेशनल फेडरेशन आफ […]
नयी दिल्ली : त्योहारी सीजन से पहले रेलकर्मियों को इस साल भी 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिल सकता है. वित्तीय संकट के बावजूद इस साल भी रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस दिए जाने की तैयारी है. इससे पिछले चार साल भी रेलकर्मियों को इतना ही बोनस मिला था. नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमैन के महासचिव एम राघवैया ने कहा, ‘‘हमने इस साल रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन की उत्पादकता संबद्ध बोनस की मांग की है. सरकार इसकी घोषणा अगले सप्ताह कर सकती है. दशहरा से पहले रेलवे के 12 लाख कर्मचारियों को हर साल उत्पादकता से संबंधित बोनस दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




