मोन्सैंटो ने भारत में नए जीएम कपास बीज पेश करने की योजना से कदम पीछे खींचा

Updated at : 25 Aug 2016 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
मोन्सैंटो ने भारत में नए जीएम कपास बीज पेश करने की योजना से कदम पीछे खींचा

नयी दिल्ली : अमेरिका की प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मोन्सैंटो ने आज कहा कि उसने नियामकीय अनिश्चितताओं के कारण भारत में अगली पीढ़ी के आनुवंशिक रूप से परिवर्द्धित (जीएम) कपास के बीज पेश करने के लिए मंजूरी संबंधी आवेदन वापस ले लिए हैं. ‘बोलगार्ड-2 राउंडअप रेडी फ्लेक्स टेक्नोलाॅजी’ की वाणिज्यिक खेती के लिए पर्यावरण संबंधी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अमेरिका की प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मोन्सैंटो ने आज कहा कि उसने नियामकीय अनिश्चितताओं के कारण भारत में अगली पीढ़ी के आनुवंशिक रूप से परिवर्द्धित (जीएम) कपास के बीज पेश करने के लिए मंजूरी संबंधी आवेदन वापस ले लिए हैं.

‘बोलगार्ड-2 राउंडअप रेडी फ्लेक्स टेक्नोलाॅजी’ की वाणिज्यिक खेती के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी के लिए किया गया आवेदन छह जुलाई को वापस ले लिया गया.

मोन्सैंटो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘कारोबारी और नियामकीय माहौल के संबंध में अनिश्चितता के कारण भारत में इसे पेश किए जाने का फैसला स्थगित कर दिया गया है.’ इसमें कहा गया कि इस फैसले का भारत में फिलहाल बिक रहे कपास बीजों पर कोई असर नहीं होगा.

कंपनी ने मार्च में कहा था कि सरकार ने यदि बीटी कपास के लाइसेंस शुल्क में कोई बड़ी कटौती की तो वह भारत में अपने कारोबार की स्थिति पर फिर से सोच विचार करेगी और नयी प्रौद्योगिकी लाने का काम रोक देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola