‘अच्छे मित्र अमेरिका'' का हवाला देकर यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

नयी दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला है. बेहद तीखे अंदाज में लिखा उनका लेख ऐसे समय में आया है जब उनके बेटे और हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा को वित्त राज्य मंत्री के पद से हटा करनागरिक उड्डयन […]
नयी दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला है. बेहद तीखे अंदाज में लिखा उनका लेख ऐसे समय में आया है जब उनके बेटे और हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा को वित्त राज्य मंत्री के पद से हटा करनागरिक उड्डयन मंत्रालय भेज दिया गया.
यशवंत सिन्हा ने सरकार की जीडीपी गणना के तरीके पर सवाल उठाया है. एऩडीटीवी की वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में उन्होंने लिखा कि पिछले दो सालों में भारत का विकास दर काफी बढ़िया रहीहै.साल 2015-16 में 7.2 प्रतिशत रहा है. इस साल के आखिरी तिमाही में जीडीपी 7.9 प्रतिशत बताया गया है. नयी सरकार आने के बाद जीडीपी गणना के नये तरीके आये. इस नये नियम के तहत विकास दर का अनुमान उत्पादन से नहीं बल्कि वेल्यू एडेड सर्विस से तय होने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




