कालाधन योजना के तहत बढ सकती है कर भुगतान की समय सीमा

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार कालेधन की एकमुश्त अनुपालन सुविधा के तहत खुलासे पर कर भुगतान के लिये तय समय सीमा को आगे बढा सकती है उद्योगों के इस आग्रह को स्वीकार किया है कि कर का भुगतान किस्तों में किया जा सकता है. एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘सरकार कर भुगतान की समयसीमा बढाने पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार कालेधन की एकमुश्त अनुपालन सुविधा के तहत खुलासे पर कर भुगतान के लिये तय समय सीमा को आगे बढा सकती है उद्योगों के इस आग्रह को स्वीकार किया है कि कर का भुगतान किस्तों में किया जा सकता है. एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘सरकार कर भुगतान की समयसीमा बढाने पर अनुकूल ढंग से विचार कर रही है क्योंकि वह इस बात को समझ रही है कि नवंबर के आसपास नकदी का संकट रहता है.’ उन्होंने कहा, ‘इस बात को लेकर चर्चा जारी है कि भुगतान सुविधा को कितने महीने के लिए बढाया जा सकता है, इस संबंध में चर्चा हो रही है. हमने कहा है कि वे कर और जुर्माना किस्तों में अदा कर सकते हैं.’

वित्त मंत्री अरुण जेटली की पिछले महीने उद्योग सगठनों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कर पेशेवरों के साथ हुई बैठक के बाद अधिकारियों की तरफ से यह टिप्पणी आई है. इस बैठक का आयोजन अनुपालन सुविधा से जुडी चिंताओं को समझने के लिए किया गया था. विभिन्न व्यापार संगठनों ने हालांकि, कर भुगतान में उदारता बरतने और योजना के विस्तार की मांग की है क्योंकि नवंबर के आस-पास नकदी प्रवाह की समस्या होती है.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अक्सर पूछे जाने वाले सवाल के रूप में योजनाओं के स्पष्टीकरण के तीन सेट जारी किए हैं. यह योजना निवासी और प्रवासी दोनों खंडों में लागू होगी जो आय खुलासा योजना (आईडीएस) के तहत खुलासा कर सकते हैं. अधिकारी ने कहा, ‘हम और स्पष्टीकरण जारी करेंगे. हमें अभी भी लोगों के सवाल मिल रहे हैं और हम उन पर ध्यान दे रहे हैं.’ आईडीएस को सफल बनाने के लिए राजस्व सचिव हसमुख अधिया हर सप्ताह वरिष्ठ कर अधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे हैं ताकि इस योजना के संबंध में हुई प्रगति का आकलन किया जा सके.

सरकार पिछले साल इसी तरह की योजना उनके लिए लाई थी जिनकी विदेशों में अघोषित संपत्ति है. विदेशों में रखी गई अघोषित संपत्ति के तहत खुलासे पर कुल मिलाकर 60 प्रतिशत कर और जुर्माना लगाया गया था. गौरतलब है कि 30 सितंबर 2015 को समाप्त 90 दिन की विदेशी काला धन अनुपालन सुविधा के तहत कुल 4,147 करोड रुपये का खुलासा हुआ था और 60 प्रतिशत कर तथा जुर्माने के लिहाज से सरकार को 2,500 करोड रुपये का कर हासिल हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola