पुराने वाहनों को हटाने की नीति वित्त मंत्रालय को सौंपी : गडकरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2016 9:13 PM
नयी दिल्ली: देशभर में 11 साल से अधिक पुराने करीब 2.8 करोड़ वाहनों को सड़कों से हटाने की के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक नीति का मसौदा वित्त मंत्रालय को सौंपा है. मंत्रालय पुराने प्रदूषण फैलाने वाले करीब 2.8 करोड़ वाहनों को सड़कों से हटाना चाहता है. इस प्रस्तावित ‘स्वैच्छिक वाहन बेड़ा […]
नयी दिल्ली: देशभर में 11 साल से अधिक पुराने करीब 2.8 करोड़ वाहनों को सड़कों से हटाने की के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक नीति का मसौदा वित्त मंत्रालय को सौंपा है. मंत्रालय पुराने प्रदूषण फैलाने वाले करीब 2.8 करोड़ वाहनों को सड़कों से हटाना चाहता है. इस प्रस्तावित ‘स्वैच्छिक वाहन बेड़ा आधुनिकीकरण योजना (वी-वीएमपी) के तहत पुराना वाहन छोडने या समर्पित करने पर नए वाहन की लागत के 8 से 12 प्रतिशत मूल्य के बराबर प्रोत्साहन दिया जाएगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज सीएनबीसी टीवी 18 के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैंने वाहन हटाने की नीति वित्त मंत्री को सौंपी है. यह अच्छी नीति है. एक बार मंजूरी के बाद इसे मंत्रिमंडल को भेजा जाएगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










