डीजल 1.26 रुपये और पेट्रोल 5 पैसे प्रति लीटर महंगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोल के दामों में आज 5 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल में 1.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. यह छह सप्ताह में ईंधन मूल्यों में चौथी बढ़ोतरी है. इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने आज बताया कि दिल्ली में आज मध्यरात्रि से पेट्रोल के दाम 65.65 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे. इसी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोल के दामों में आज 5 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल में 1.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. यह छह सप्ताह में ईंधन मूल्यों में चौथी बढ़ोतरी है. इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने आज बताया कि दिल्ली में आज मध्यरात्रि से पेट्रोल के दाम 65.65 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे.
इसी तरह डीजल का दाम 53.93 रुपये लीटर से बढ़कर 55.19 रुपये लीटर हो जाएगा. एक मई के बाद यह ईंधन कीमतों में चौथी वृद्धि है. इससे पहले एक जून को पेट्रोल के दाम में 2.58 रुपये लीटर तथा डीजल की कीमतों में 2.26 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. कच्चे तेल के दाम 50 डालर प्रति बैरल के पार जाने के बाद उस समय ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे. चार बार की बढ़ोतरी में पेट्रोल के दाम 4.52 रुपये लीटर तथा डीजल के 7.72 रुपये लीटर बढ़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










