फॉक्सवैगन जुलाई से भारत में 1.9 लाख कारें वापस मंगायेगी
Updated at : 04 Jun 2016 10:20 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : उत्सर्जन घोटाले के मद्देनजर फॉक्सवैगन ने आज कहा कि वह अगले महीने से देश में बेची गई 1.90 लाख कारें वापस मंगायेगी ताकि उत्सर्जन साफ्टवेयर को ठीक किया जा सके. कंपनी ने कहा कि गाडियां वापस मंगाने का काम पूरी तरह से स्वेच्छा से किया जा रहा है क्योंकि कंपनी पर अमेरिका की […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्सर्जन घोटाले के मद्देनजर फॉक्सवैगन ने आज कहा कि वह अगले महीने से देश में बेची गई 1.90 लाख कारें वापस मंगायेगी ताकि उत्सर्जन साफ्टवेयर को ठीक किया जा सके.
कंपनी ने कहा कि गाडियां वापस मंगाने का काम पूरी तरह से स्वेच्छा से किया जा रहा है क्योंकि कंपनी पर अमेरिका की तरह भारत में उत्सर्जन मानदंड के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं है. फॉक्सवैगन इंडिया के विपणन प्रमुख कमल बसु ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘2016 की दूसरी छमाही से हम 1.90 लाख कारें वापस मंगायेंगे और इसे अगले 10 महीने तक जारी रखेंगे.”
उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में गाडियां उत्सर्जन साफ्टवेयर ठीक करने के लिए बुलाई गई थीं इसलिए कंपनी ने भारत में भी ऐसा ही करने का फैसला किया है ताकि बाहर किए गए बदलाव के अनुरुप यहां भी बदलाव हो सके .”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




