ePaper

सरकार 10,000 नये एलपीजी वितरक नियुक्त करेगी

Updated at : 03 Jun 2016 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार 10,000 नये एलपीजी वितरक नियुक्त करेगी

नयी दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज कहा कि सरकार नई प्रक्रिया के तहत इस साल 10,000 नये एलपीजी वितरक नियुक्त करेगी ताकि 2018 तक देश भर में स्वच्छ ईंधन पहुंचाया जा सके. उन्होंने कहा, ‘‘देश में फिलहाल करीब 16,000 डीलर हैं.हम इसमें 10,000 नये तरलीकृत पेट्रोलियम गैस डीलरशिप जोडेंगे. हमने 2016 को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज कहा कि सरकार नई प्रक्रिया के तहत इस साल 10,000 नये एलपीजी वितरक नियुक्त करेगी ताकि 2018 तक देश भर में स्वच्छ ईंधन पहुंचाया जा सके. उन्होंने कहा, ‘‘देश में फिलहाल करीब 16,000 डीलर हैं.हम इसमें 10,000 नये तरलीकृत पेट्रोलियम गैस डीलरशिप जोडेंगे.

हमने 2016 को एलपीजी उपभोक्ता वर्ष घोषित किया था और यह 2018 तक स्वच्छ रसाई गैस देश की पूरी आबादी को उपलब्ध कराने का एक और प्रयास है.” प्रधान ने कहा कि करीब 2,000 एजेंसियां बनाये जाने की प्रक्रिया में हैं और शेष रसोई गैस वितरक अगले दो चरणों में बनाये जाएंगे. देश में फिलहाल 27 करोड एलपीजी गैस कनेक्शन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola