लगातार नौवें महीने 8 कोर इंडस्ट्रीज के उत्पादन में गिरावट दर्ज, नेचुरल गैस, स्टील और सीमेंट का सबसे खराब प्रदर्शन

Updated at : 31 Dec 2020 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
लगातार नौवें महीने 8 कोर इंडस्ट्रीज के उत्पादन में गिरावट दर्ज, नेचुरल गैस, स्टील और सीमेंट का सबसे खराब प्रदर्शन

बुनियादी ढांचा क्षेत्र के 8 उद्योगों का उत्पादन नवंबर में 2.6 फीसदी घट गया. यह लगातार नौवां महीना है, जब बुनियादी उद्योगों का उत्पादन घटा है. प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और सीमेंट क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई है. हालांकि, यह बात दीगर है कि नवंबर, 2019 में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.7 फीसदी बढ़ा था.

विज्ञापन

नई दिल्ली : बुनियादी ढांचा क्षेत्र के 8 उद्योगों का उत्पादन नवंबर में 2.6 फीसदी घट गया. यह लगातार नौवां महीना है, जब बुनियादी उद्योगों का उत्पादन घटा है. प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और सीमेंट क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई है. हालांकि, यह बात दीगर है कि नवंबर, 2019 में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.7 फीसदी बढ़ा था.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में कोयला, उर्वरक और बिजली को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्र (कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और सीमेंट) के उत्पादन में गिरावट आई. चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों अप्रैल-नवंबर में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 11.4 फीसदी घटा. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.3 फीसदी बढ़ा था.

समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का उत्पादन 4.9 फीसदी घटा. इसके अलावा, प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 9.3 फीसदी, रिफाइनरी उत्पादों में 4.8 फीसदी, इस्पात में 4.4 फीसदी और सीमेंट में 7.1 फीसदी की गिरावट आई. वहीं, कोयले का उत्पादन 2.9 फीसदी और बिजली क्षेत्र का उत्पादन 2.2 फीसदी बढ़ा. उर्वरक उत्पादन में 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. पिछले साल समान महीने में उर्वरक उत्पादन 13.6 फीसदी बढ़ा था.

बता दें कि कुल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में आठ बुनियादी उद्योगों का भारांश 40.27 फीसदी है. अक्टूबर में इन आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.9 फीसदी घटा था. सितंबर में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 0.1 फीसदी की गिरावट आई थी.

इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि बुनियादी उद्योगों की तर्ज पर कई और संकेतकों की वृद्धि दर नवंबर में नीचे आई है, जो आधार प्रभाव को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि अभी तक जो सूचनाएं उपलब्ध हैं, उनके आधार पर हमारा अनुमान है कि नवंबर 2020 में औद्योगिक उत्पादन में अस्थायी तौर पर दो से पांच प्रतिशत की गिरावट आएगी.आईआईपी

Also Read: प्लास्टिक कचरे से बनेगा डीजल, आईआईपी में संयंत्र स्थापित

Posted By : Vishwat sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola