सेंसेक्स 128 अंक और निफ्टी 40.45 अंक गिरकर बंद

Updated:
विज्ञापन
सेंसेक्स 128 अंक और निफ्टी 40.45 अंक गिरकर बंद

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते केतीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 127.97 अंक की गिरावट के साथ 25,101.73 परबंदहुआ.वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.45 अंक […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते केतीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 127.97 अंक की गिरावट के साथ 25,101.73 परबंदहुआ.वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.45 अंक की गिरावट के साथ 7,706.55 के स्तर पर बंद हुआ.

इससे पहले देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रुख रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 207.27 अंकों की गिरावट के साथ 25,229.70 पर और निफ्टी 58.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,747.00 पर बंद हुआ. सेंसेक्स सुबह 63.17 अंकों की तेजी के साथ 25,500.14 पर खुला और 207.27 अंकों या 0.81 फीसदी गिरावट के साथ 25,229.70 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,705.96 के ऊपरी और 25,192.94 के निचले स्तर को छुआ.

जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 18.90 अंकों की तेजी के साथ 7,824.80 पर खुला और 58.90 अंकों या 0.75 फीसदी गिरावट के साथ 7,747.00 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,890.25 के ऊपरी और 7,735.15 के निचले स्तर को छुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola