ब्रिटेन सरकार टाटा स्टील की संकटग्रस्त स्थानीय इकाई में लेना चाहती है चौथाई हिस्सेदारी
Updated at : 21 Apr 2016 8:31 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन-सरकार ने आज घोषणा की कि वह टाटा स्टील के स्थानीय कंपनी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है ताकि इस देश में घाटे में चल रहे टाटा स्टील के संयंत्रों के संभावित खरीददारों की मदद की जा सकती है. सरकार के व्यापार विभाग के अनुसार ब्रिटेन व वेल्श की सरकारें ‘करोडों पाउंड […]
विज्ञापन
लंदन: ब्रिटेन-सरकार ने आज घोषणा की कि वह टाटा स्टील के स्थानीय कंपनी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है ताकि इस देश में घाटे में चल रहे टाटा स्टील के संयंत्रों के संभावित खरीददारों की मदद की जा सकती है. सरकार के व्यापार विभाग के अनुसार ब्रिटेन व वेल्श की सरकारें ‘करोडों पाउंड मूल्य का’ धन इकट्ठा कर रही हैं.
इस कोष से इस्पात उद्योग के लिए एक सहायता पैकेज के तहत ब्रिटेन में टाटा स्टील की इकाइयों के संभावित खरीददारों को सहायता उपलब्ध करायी जा सकती है. ब्रिटेन के व्यापार मंत्री साजिद जाविद ने इससे पहले कहा था कि किसी भी तरह का धन वाणिज्यिक शर्तों पर दिया जाएगा. इस तरह से उन्होंने इस उद्योग के राष्ट्रीयकरण की वार्ताओं को समाप्त कर दिया.कम से कम दो संभावित खरीददारों ने इस व्यापार को खरीदने में रचि दिखाई है.बीबीसी की एक रपट के अनुसार इस एक विकल्प टाटा समूह के पोर्ट टालबोट कारखाने के प्रमुख के समर्थन के साथ उसके प्रबंध का अधिग्रहण भी है.भारतीय मूल संजीव गुप्ता के स्वामित्व वाली इस्पात कंपनी लिबर्टी हाउस ने भी कहा है कि वह कुछ कारोबार खरीदने की इच्छुक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




