डस्टर, क्रेटा को चुनौती देगी होंडा की बीआर-वी

नयी दिल्ली: होंडा कार इंडिया तेजी से बढ रहे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) श्रेणी में प्रतिस्पर्धा बढाने के लिए अगले महीने अपनी सात लोगों के बैठने की क्षमता वाली कार बीआर-वी पेश करेगी. कंपनी इस श्रेणी में मजबूत स्थिति बना रखी हुंदै और रेनो को कडी टक्कर देने के इरादे से नया एसयूवी ला रही […]
नयी दिल्ली: होंडा कार इंडिया तेजी से बढ रहे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) श्रेणी में प्रतिस्पर्धा बढाने के लिए अगले महीने अपनी सात लोगों के बैठने की क्षमता वाली कार बीआर-वी पेश करेगी. कंपनी इस श्रेणी में मजबूत स्थिति बना रखी हुंदै और रेनो को कडी टक्कर देने के इरादे से नया एसयूवी ला रही है. पिछले दो साल से यह श्रेणी 35 प्रतिशत की रफ्तार से बढ रही है. इसमें अभी हुंदै की क्रेटा, रेनो की डस्टर, महिंद्रा की स्कॉर्पियो और फोर्ड की इकोस्पोर्ट का दबदबा है. हाल ही में मारुति ने भी एक छोटी एसयूवी ब्रेज्जा विटारा लॉन्च की है जिसके लिए कंपनी को अब तक 40,000 बुकिंग प्राप्त हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










