केन्द्रीय कैबिनेट: कार्ड और ऑनलाइन पेमेंट पर नहीं लगेगा सरचार्ज व सर्विस टैक्स

नयी दिल्ली: आज केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये. सरकार ने कैशलेस ट्रांजेक्शन की दिशा में कदम उठाते हुए कार्ड के जरिये और डिजिटल भुगतान पर कोई भी अधिभार, सेवा शुल्क, सुविधा शुल्क नहीं लगाने का फैसला लिया है. एक सीमा से अधिक राशि के भुगतान अनिवार्य रूप से केवल कार्ड […]
नयी दिल्ली: आज केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये. सरकार ने कैशलेस ट्रांजेक्शन की दिशा में कदम उठाते हुए कार्ड के जरिये और डिजिटल भुगतान पर कोई भी अधिभार, सेवा शुल्क, सुविधा शुल्क नहीं लगाने का फैसला लिया है. एक सीमा से अधिक राशि के भुगतान अनिवार्य रूप से केवल कार्ड अथवा डिजिटल माध्यम से हो, इसके लिये व्यवस्था की जायेगी.
ईरान में चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए 15 करोड़ डालर की परियोजना को मंजूरी
केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक ने ईरान में चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए15 करोड़ डॉलर की परियोजना को मंजूरी दे दी.इससे भारत को पाकिस्तान गये बिना समुद्री एवं जमीन मार्ग से अफगानिस्तान तक के लिए सम्पर्क माग मिल जाएगा.सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने ईरान में 15 करोड डालर की लागत से चाबहार बंदरगाह के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




