ePaper

अशोक लेलैंड व निसान के बीच साझीदारी टूटने के कागार पर

Updated at : 17 Feb 2016 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
अशोक लेलैंड व निसान के बीच साझीदारी टूटने के कागार पर

नयी दिल्ली : अशोक लेलैंड और निसान के बीच आठ साल पुरानी साझीदारी टूटने के कागार पर है. जापानी कंपनी निसान ने तीन संयुक्त उद्यमों में से एक उद्यम का करार खत्म करने का नोटिस दिया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय साझीदार ने अनुबंधन समझौते के कथित उल्लंघन और निर्यात […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अशोक लेलैंड और निसान के बीच आठ साल पुरानी साझीदारी टूटने के कागार पर है. जापानी कंपनी निसान ने तीन संयुक्त उद्यमों में से एक उद्यम का करार खत्म करने का नोटिस दिया है.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय साझीदार ने अनुबंधन समझौते के कथित उल्लंघन और निर्यात संवर्धन पूंजीगत सामान (ईपीसीजी) योजना के नियमनों के उल्लंघन को लेकर रेनो निसान आटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अदालत में घसीटा है.

मई, 2008 में अशोक लेलैंड और निसान ने तीन संयुक्त उद्यम-वाहन विनिर्माण के लिए अशोक लेलैंड निसान वीकल्स लिमिटेड, पावर ट्रेन बनाने के लिए निसान अशोक लेलैंड पावर ट्रेन लिमिटेड और प्रौद्योगिकी संयुक्त उद्यम निसान अशोक लेलैंड टेक्नोलाजीज लिमिटेड स्थापित किया था.

इन साझीदारों ने तब इक्विटी के तौर पर करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘ इस साझीदारी का भविष्य धूमिल प्रतीत होता है. निसान पहले ही प्रौद्योगिकी संयुक्त उद्यम के लिए समापन नोटिस भेज चुकी है. साझीदारों के बीच काफी मतभेद हैं.’ संपर्क किए जाने पर दोनों कंपनियों ने प्रवक्ताओं ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola