सेंसेक्स 262 अंक टूटा, निफ्टी 7,216 पर बंद

Updated:
विज्ञापन
सेंसेक्स 262 अंक टूटा, निफ्टी 7,216 पर बंद

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते केतीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 262.08 अंकों कीगिरावट के साथ 23,758.90 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते केतीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 262.08 अंकों कीगिरावट के साथ 23,758.90 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 82.50 अंकों कीगिरावट के साथ 7,215.70 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स सुबह 129.36 अंकों की गिरावट के साथ 23891.62 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.25 अंकों की गिरावट के साथ 7262.95 पर खुला. इससेपहले कल मंगलवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ 24,076.85 अंक पर खुला और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली जारी रहने से एक समय यह 23,919.47 अंक तक गिर गया.

कारोबार की समाप्ति पर अंत में 266.44 अंक या 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,020.98 अंक पर बंद हुआथा. 21 जनवरी के बाद सेंसेक्स का यह सबसे निचला स्तर है. निफ्टी भी 89.05 अंक या 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,298.20 अंक पर बंद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola