सेंसेक्स 266 अंक गिरा, निफ्टी 7,298 पर बंद

Updated:
विज्ञापन
सेंसेक्स 266 अंक गिरा, निफ्टी 7,298 पर बंद

मुंबई : भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 266.44 अंकों की गिरावट के साथ 24,020.98 परबंदहुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 89.05 अंकों की गिरावट के साथ 7,298.20 पर बंद हुआ. […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 266.44 अंकों की गिरावट के साथ 24,020.98 परबंदहुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 89.05 अंकों की गिरावट के साथ 7,298.20 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स सुबह 351.02टूटकर 23936.40केस्तरपर और निफ्टी 100.40 अंकों कीगिरावट के साथ 7286.85 पर खुला. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स कमजोर खुला और पूरे कारोबार के दिन नकारात्मक दायरे में रहा और अंत में 329.55 अंक या 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,287.42 पर बंद हुआ.

गत 20 जनवरी के बाद एक दिन में सूचकांक में यह सबसे बड़ी गिरावट है. निफ्टी भी 101.85 अंक या 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,387.25 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 7,363.20 से 7,512.55 अंक के दायरे में रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola