ePaper

E-commerce से 2016 में लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार, पढ़ें कैसे ?

Updated at : 05 Feb 2016 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
E-commerce से 2016 में लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार, पढ़ें कैसे ?

नयी दिल्ली : ई-कामर्स क्षेत्र इस साल ऑनलाइन खुदरा क्षेत्र में करीब ढाई लाख रोजगार के अवसरों का सृजन करेगा. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में नियुक्तियों में 60 से 65 प्रतिशत बढोतरी की उम्मीद है. उद्योग मंडल एसोचैम की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर ई-कामर्स विभागों और कंपनियों का कारोबार पिछले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ई-कामर्स क्षेत्र इस साल ऑनलाइन खुदरा क्षेत्र में करीब ढाई लाख रोजगार के अवसरों का सृजन करेगा. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में नियुक्तियों में 60 से 65 प्रतिशत बढोतरी की उम्मीद है. उद्योग मंडल एसोचैम की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर ई-कामर्स विभागों और कंपनियों का कारोबार पिछले साल से बढ़ा है और यह उद्योग को और विकास का अवसर प्रदान करता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का ई-कामर्स बाजार 2009 में 3.8 अरब डालर था, जो 2014में बढ़कर 17 अरब डालर पर पहुंच गया. 2015 में यह 23 अरब डालर पर पहुंच जायेगा.

इसके 2016 तक 38 अरब डालर पर पहुंच जाने की उम्मीद है. इसमें कहा गया है कि ई-कामर्स उद्योग के 2016 में ऑनलाइन खुदरा क्षेत्र में करीब ढाई लाख रोजगार के अवसरों का सृजन करने की उम्मीद है. इसमें अस्थायी कर्मचारी, आपूर्ति श्रृंखला, लाजिस्टिक्स और सहायक इकाइयां शामिल हैं. एसोचैम ने कहा कि फिलहाल ई-कामर्स उद्योग में 3.5 लाख लोग काम कर रहे हैं. स्मार्टफोन का आंकड़ा बढ़ने तथा रिटेलरों द्वारा निवेश से भी देश में मोबाइल कामर्स तेजी से बढ़ रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-कामर्स बाजार में मोबाइल कामर्स की हिस्सेदारी 20 से 25 प्रतिशत है. यह हिस्सेदारी और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि ऑनलाइन से आफलाइन क्षेत्र में काम कर रहे कारोबार मसलन टैक्सी और रेस्तरां अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola