गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, 7424 पर निफ्टी

Updated:
विज्ञापन
गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, 7424 पर निफ्टी

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते केचौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मामूली गिरावट के साथबंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 22.82 अंकों कीगिरावट के साथ 24,469.57 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.10 अंकटूटकर 7,424.65केस्तर बंद हुआ. […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते केचौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मामूली गिरावट के साथबंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 22.82 अंकों कीगिरावट के साथ 24,469.57 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.10 अंकटूटकर 7,424.65केस्तर बंद हुआ.

सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 91.87 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 24,400.52 पर आ गया था. इधर निफ्टी भी 28.15 अंक या 0.37 प्रतिशत टूटकर 7,409.60 पर आ गया. इससे पहले बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार कोछह अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 6.44 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,492.39 अंक पर बंद हुआथा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1.60 अंक या 0.02 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 7,437.75 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 7,477.90 से 7,419.70 के दायरे में रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola