ePaper

शीर्ष वैश्विक वाहन निर्माता का खिताब फिर टोयोटा के नाम

Updated at : 27 Jan 2016 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
शीर्ष वैश्विक वाहन निर्माता का खिताब फिर टोयोटा  के नाम

कंपनी ने 2015 में बेचे 1.01 करोड वाहन तोक्यो : टोयोटा ने विश्व की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता का खिताब बरकरार रखा और घोटाले के संकट से जूझ रही फॉक्सवैगन और अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी जनरल मोटर्स को पछाड कर 2015 में उसने 1.01 करोड़ वाहन बेचे. प्रदूषण धोखाधडी घोटाले से जूझ रही फॉक्सवैगन ने कहा था […]

विज्ञापन

कंपनी ने 2015 में बेचे 1.01 करोड वाहन

तोक्यो : टोयोटा ने विश्व की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता का खिताब बरकरार रखा और घोटाले के संकट से जूझ रही फॉक्सवैगन और अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी जनरल मोटर्स को पछाड कर 2015 में उसने 1.01 करोड़ वाहन बेचे. प्रदूषण धोखाधडी घोटाले से जूझ रही फॉक्सवैगन ने कहा था कि उसने पिछले साल विश्व भर में 99.3 लाख वाहन बेचे जबकि शेवर्ले और कैडिलौक विनिर्माता जीएम ने 98 लाख गाडियां बेचीं. साल की पहली छमाही में जर्मनी की प्रमुख कंपनी टोयोटा से आगे थी.

लेकिन प्रदूषण धोखाधडी का घोटाला सामने आने के बाद फॉक्सवैगन की सालाना बिक्री दशक भर से अधिक समय में पहली बार घटी. अमेरिकी सरकार ने कहा है कि वह इस घोटाले के मद्देनजर फॉक्सवैगन पर 20 अरब डालर का जुर्माना लगाएगी. टोयोटा ने 2008 में पहली बार विश्व की शीर्ष कंपनी जनरल मोटर्स के दशकों की बादशाहत खत्म की थी लेकिन तीन साल बाद जापान में भूकंप-सुनामी के बाद कंपनी का उत्पाद प्रभावित हुआ था और आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई थी. हालांकि, 2012 में इसने फिर से शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola