सेंसेक्स 6 अंक चढ़ा, निफ्टी 7,437 पर बंद

Updated:
विज्ञापन
सेंसेक्स 6 अंक चढ़ा, निफ्टी 7,437 पर बंद

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के तीसरे कारोबार के दिन बुधवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुखसूचकांक सेंसेक्स 6.44 अंक बढ़कर 24492.39 के स्तर पर जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुखसूचकांक निफ्टी 1.60 अंक बढ़कर 7437.75केस्तर परबंदहुआ. शुरूआती कारोबार के दौरानआजसुबह सेंसेक्‍स 7 अंकों की […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के तीसरे कारोबार के दिन बुधवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुखसूचकांक सेंसेक्स 6.44 अंक बढ़कर 24492.39 के स्तर पर जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुखसूचकांक निफ्टी 1.60 अंक बढ़कर 7437.75केस्तर परबंदहुआ.

शुरूआती कारोबार के दौरानआजसुबह सेंसेक्‍स 7 अंकों की गिरावट के साथ 24,479 अंक पर पहुंचा. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखाई दिया. इस माह सेंसेक्‍स कई बार 24000 के स्‍तर के नीचे जा चुका है. गौर हो कि मंगलवार को गणतंद दिवस के अवसर पर बाजार बंद था.

जबकि सोमवार को यूरोप और जापान में प्रोत्साहन पैकेजों की उम्मीद में एशियाई बाजारों में तेजी और अमेरिका में भयंकर तूफान के बाद तेल की कीमतों में उछाल आने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 50 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ था.वहीं, शुक्रवार को सेंसेक्स 473.45 अंक चढ़कर बंद हुआ था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7,487.15 और 7,421.20 अंक के दायरे में घूमने के बाद 13.70 अंक की बढत लेकर 7,436.15 अंक पर बंद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola