पीएफ पर मिल सकता है 9 प्रतिशत ब्याज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2016 7:18 PM
नयी दिल्ली: सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ चालू वित्त वर्ष के लिए अपने पांच करोड से अधिक अंशधारकों को पीएफ जमाओं पर 9 प्रतिशत ब्याज उपलब्ध करा सकता है जो पिछले दो वित्त वर्षों में दिये गए 8.75 प्रतिशत से अधिक होगा.ईपीएफओ के ट्रस्टी और भारतीय मजदूर संघ के सचिव पी.जे. बनसुरे ने बताया, ‘‘चालू वित्त […]
नयी दिल्ली: सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ चालू वित्त वर्ष के लिए अपने पांच करोड से अधिक अंशधारकों को पीएफ जमाओं पर 9 प्रतिशत ब्याज उपलब्ध करा सकता है जो पिछले दो वित्त वर्षों में दिये गए 8.75 प्रतिशत से अधिक होगा.ईपीएफओ के ट्रस्टी और भारतीय मजदूर संघ के सचिव पी.जे. बनसुरे ने बताया, ‘‘चालू वित्त वर्ष के लिए 34,844.42 करोड रुपये की आय का अनुमान बढ सकता है. इस प्रकार, ईपीएफओ 2015-16 के लिए पीएफ जमाओं पर 9 प्रतिशत ब्याज दे सकता है.’ उल्लेखनीय है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन :ईपीएफओ: की वित्त अंकेक्षण व निवेश समिति (एफएआईसी) ने इस सप्ताह अपनी बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए पीएफ जमाओं पर 8.95 प्रतिशत ब्याज की सिफारिश की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










