सेंसेक्स 172 अंक चढ़ा, निफ्टी 7,562 पर बंद

Updated:
विज्ञापन
सेंसेक्स 172 अंक चढ़ा, निफ्टी 7,562 पर बंद

मुंबई :घरेलू शेयर बाजार हफ्ते केतीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 172.08 अंकों की बढ़त के साथ 24,854.11 पर और निफ्टी 52.10 अंकों की बढ़त के साथ 7,562.40 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स […]

विज्ञापन

मुंबई :घरेलू शेयर बाजार हफ्ते केतीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 172.08 अंकों की बढ़त के साथ 24,854.11 पर और निफ्टी 52.10 अंकों की बढ़त के साथ 7,562.40 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 179.71 अंकों की तेजी के साथ 24861.74 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.50 अंकों की तेजी के साथ 7562.80 पर खुला.

इससे पहले घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को सात कारोबारी सत्रों में छठी बार गिरावट दर्ज हुई और सेंसेक्स 143 अंक के नुकसान से 24,682.03 अंक पर आ गया था. यह 19 माह में सेंसेक्स का सबसे निचला स्तरहै. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 57 अंक चढ़ने के बाद नकारात्मक दायरे में आ गया और 24,597.11 अंक के निचले स्तर तक आ गया. अंत में सेंसेक्स 143.01 अंक या 0.58 प्रतिशत के नुकसान से 24,682.03 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7,500 अंक के आंकड़े को पार करने के बाद दिन के निचले स्तर 7,487.80 अंक तक गया. अंत में यह 53.55 अंक या 0.71 प्रतिशत के नुकसान से 7,510.30 अंक पर बंद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola