ePaper

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Updated at : 08 Jan 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

नयी दिल्ली/मुजफ्फरपुर: स्टेट बैंक के एसोसिएट बैंकों में प्रबंधन की मनमानी को लेकर एआइबीइए के आह्वान पर शुक्रवार को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी. इस हड़ताल के कारण लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें शुक्रवार को हड़ताल, शनिवार को द्वितीय शनिवार तथा रविवार को छुट‍्टी रहेगी. हड़ताल को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली/मुजफ्फरपुर: स्टेट बैंक के एसोसिएट बैंकों में प्रबंधन की मनमानी को लेकर एआइबीइए के आह्वान पर शुक्रवार को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी. इस हड़ताल के कारण लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें शुक्रवार को हड़ताल, शनिवार को द्वितीय शनिवार तथा रविवार को छुट‍्टी रहेगी. हड़ताल को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को मोतीझील स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बीपीबीइए के पीएन ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई.
वक्ताओं कहा, हड़ताल द्विपक्षीय समझौता के उल्लंघन, स्टेट बैंक द्वारा कर्मचारियों के अधिकारों पर अतिक्रमण करने व एसबीआइ के सहायक बैंकों में लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में है. मौके पर महासचिव चंदन कुमार, एसएन सिंह, अनुप कुमार सिंह, मणिभूषण सिंह, सर्वेश कुमार, विवेक चंद्र मिश्र, बीपी शाह, कुमार गौरव, संजय कुमार, पंकज कुमार ठाकुर सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola