सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 7,866 पर बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 9:40 AM
मुंबई : देश के शेयर बाजारों में बुधवार कोतेजी का रुख रहा. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज के कारोबारी सत्र के दौरान 259.65 अंकों कीबढ़त के साथ 25,850.30केस्तर पर बंदहुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 79.85 अंकचढ़कर 7,865.95 पर […]
मुंबई : देश के शेयर बाजारों में बुधवार कोतेजी का रुख रहा. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज के कारोबारी सत्र के दौरान 259.65 अंकों कीबढ़त के साथ 25,850.30केस्तर पर बंदहुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 79.85 अंकचढ़कर 7,865.95 पर बंद हुआ.
वहीं, आज सुबह के कारोबारी सत्र के दौरान वैश्विक बाजार में तेजी के रुख और चालू खाते के घाटे में कमी के बीच बंबई शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स में 210 अंक की बढ़तदिखाई दिया. जबकि एनएसई निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में 7,800 का स्तर फिर से प्राप्त कर लिया. कारोबारियोंकेमुताबिक बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के अलावा वायदा कारोबारियों द्वारा शार्ट-कवरिंग से बाजार के रुझान में मदद मिली. सूचकांक 209.87 अंक या 0.82 प्रतिशत चढ़कर 25,800.52 पर पहुंच गया. सभी खंडवार सूचकांकों में 1.40 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई. इधर एनएसई निफ्टी ने 7,800 का स्तर फिर से प्राप्त कर लिया और 60.30 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 7,846.40 पर पहुंच गया.
इससे पहले भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 145.25 अंक टूटकर 25,590.65 के स्तर पर जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 48.35 अंक गिरकर 7,786.10 के स्तर पर पहुंचा था. हालांकि सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का रुख दिखाई दिया था. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.68 अंकों की तेजी के साथ 25,735.90 पर और निफ्टी 72.50 अंकों की तेजी के साथ 7,834.45 पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










