ePaper

173.93 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 7,750 के पार

Updated at : 16 Dec 2015 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
173.93 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 7,750 के पार

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173.93 अंकों की तेजी के साथ 25,494.37 पर और निफ्टी 50.00 अंकों की तेजी के साथ 7,750.90 पर बंद हुआ. सेंसेक्स आज सुबह 92.40 अंकों की […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173.93 अंकों की तेजी के साथ 25,494.37 पर और निफ्टी 50.00 अंकों की तेजी के साथ 7,750.90 पर बंद हुआ. सेंसेक्स आज सुबह 92.40 अंकों की तेजी के साथ 25412.84 पर और निफ्टी 24.35 अंकों की तेजी के साथ 7725.25. पर खुला.

इससे पहले बंबई शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी कायमरही थी और सेंसेक्स 170 अंक चढ़ा था. वहीं, निफ्टी भी 7,700 अंक के स्तर को पार कर गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कल 25,186.68 अंक पर ऊंचा खुलने के बाद मुनाफावसूली से नकारात्मक दायरे में आया और 25,075.54 अंक के निचले स्तर पर आ गया. बाद में यह 25,342.78 अंक के उच्चस्तर तक गया. अंत में सेंसेक्स 170.09 अंक या 0.68 प्रतिशत के लाभ से 25,320.44 अंक पर बंद हुआ.वहीं पिछले सत्र में सेंसेक्स 106 अंक चढ़ा था. निफ्टी भी 50.85 अंक या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,700.90 अंक पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान यह 7,625.10 से 7,705 अंक के दायरे में रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola