गूगल के सीईओ पिचई इस महीने करेंगे भारत दौरा

नयी दिल्ली: गूगल के सीईओ सुंदर पिचई इस महीने के उत्तरार्ध में भारत की यात्रा करेंगे. दुनिया की सबसे बडी प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक गूगल के मुखिया का कार्यभार संभालने के बाद यह पिचई की पहली भारत यात्रा होगी. सूत्रों के मुताबिक, भारत में जन्मे पिचई अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी […]
नयी दिल्ली: गूगल के सीईओ सुंदर पिचई इस महीने के उत्तरार्ध में भारत की यात्रा करेंगे. दुनिया की सबसे बडी प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक गूगल के मुखिया का कार्यभार संभालने के बाद यह पिचई की पहली भारत यात्रा होगी.
सूत्रों के मुताबिक, भारत में जन्मे पिचई अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं.उन्होंने कहा कि पिचई दिल्ली विश्वविद्यालय में देशभर के विद्यार्थियों के साथ एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे.संपर्क किए जाने पर गूगल इंडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




