ePaper

रेलवे के सारे अनुबंध जल्द ही ई-निविदा के जरिए होंगे

Updated at : 16 Nov 2015 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे के सारे अनुबंध जल्द ही ई-निविदा के जरिए होंगे

नयी दिल्‍ली : अगले साल से भारतीय रेल के सभी अनुबंध ऑनलाइन दिये जाएंगे. इसकी जानकारी आज रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दी. प्रभु ने रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का वादा भी किया. प्रभु ने गोवा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद मार्गो में यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : अगले साल से भारतीय रेल के सभी अनुबंध ऑनलाइन दिये जाएंगे. इसकी जानकारी आज रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दी. प्रभु ने रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का वादा भी किया. प्रभु ने गोवा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद मार्गो में यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत से सभी काम इंटरनेट के जरिए किये जाएंगे. सभी अनुबंध ई-निविदा के जरिए होंगे.’ रेल मंत्री ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि रेलवे की सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आए. हम जितनी भी परिक्षाएं करवाते हैं उनको लेकर कई शिकायतें आती हैं. हमने ऑनलाइन परीक्षाएं करवाना शुरू कर दिया है और अब हम सभी परिक्षाओं को ऑनलाइन करवाने पर विचार कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मेरे सहकर्मियों ने मुझे बताया कि पहले किसी भी योजना के एलान होने के बाद उसका टेंडर जारी होने में छह साल तक का समय लगता था. अब यह समय घटकर छह माह हो गया है. अब मेरा लक्ष्य इसमें पूरी तरह से पारदर्शिता लाना है.’ प्रभु ने कहा कि रेलवे का आधुनीकरण हो रहा है लेकिन कोच रोलऑउट एक धीमी प्रक्रिया है जिससे इसके जमीनी स्तर पर दिखने में समय लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola