भारत, ब्रिटेन ने नौ अरब पौंड के सौदों की घोषणा की

लंदन: भारत और ब्रिटेन ने आज 9 अरब पौंड मूल्य के सौदों की घोषणा की जिसके तहत असैन्य परमाणु समझौता और रक्षा व साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग का फैसला किया गया है. इसके साथ ही दोनों देशों ने रेलवे रपया बांड जारी करने पर भी सहमति जताई है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन […]
लंदन: भारत और ब्रिटेन ने आज 9 अरब पौंड मूल्य के सौदों की घोषणा की जिसके तहत असैन्य परमाणु समझौता और रक्षा व साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग का फैसला किया गया है. इसके साथ ही दोनों देशों ने रेलवे रपया बांड जारी करने पर भी सहमति जताई है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने दोनों देशों केे संबंधों को ‘‘नई गतिशील आधुनिक भागीदारी’ करार दिया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिये अपने देश का समर्थन दोहराया. कैमरन ने यहां मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन और भारत की कंपनियां मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में 9 अरब पौंड के नये गठबंधनों की घोषणा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




