पीएनबी का मुनाफा 8 प्रतिशत बढ़कर 621 करोड़ रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2015 3:49 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर 2015..16 को समाप्त दूसरी तिमाही में आठ प्रतिशत बढकर 621.03 करोड रुपये हो गया. बैंक को पूर्व वित्तवर्ष की इसी अवधि में 575.34 करोड रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था.जुलाई से सितंबर की दूसरी तिमाही में बैंक ने 12,345 करोड […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर 2015..16 को समाप्त दूसरी तिमाही में आठ प्रतिशत बढकर 621.03 करोड रुपये हो गया.
बैंक को पूर्व वित्तवर्ष की इसी अवधि में 575.34 करोड रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था.जुलाई से सितंबर की दूसरी तिमाही में बैंक ने 12,345 करोड रुपये ब्याज आय हासिल की जो पिछले साल इसी अवधि में 11,462 करोड रुपये थी.
बैंक द्वारा किया जाने वाला प्रावधान पिछले वर्ष के 1,786 करोड रुपये के मुकाबले इस बार कहीं अधिक यानी 1,882 करोड रुपये रहा. पीएनबी की कुल आय वर्ष 2014-15 की दूसरी तिमाही में पूर्व वर्ष की समान अवधि के 13,020.46 करोड रुपये के मुकाबले बढकर 13,701.93 करोड रुपये हो गयी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










