सेंसेक्स 38 अंक टूटा, निफ्टी 20 अंक कमजोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2015 10:02 AM
मुंबई :एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के रख के बावजूद सटोरियों की मुनाफा वसूली से स्थानीय शेयर बाजार आज 37 अंक की गिरावट के साथ 26,552.92 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की पिछले आठ कारोबारी सत्रों में यह सातवीं बार गिरावट है. कल बाजार थोडा सुधरा था. ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की सतत […]
मुंबई :एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के रख के बावजूद सटोरियों की मुनाफा वसूली से स्थानीय शेयर बाजार आज 37 अंक की गिरावट के साथ 26,552.92 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की पिछले आठ कारोबारी सत्रों में यह सातवीं बार गिरावट है. कल बाजार थोडा सुधरा था. ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की सतत बिकवाली और कुछ प्रमुख कंपनियों के अभी तक के तिमाही नतीजे बाजार के अनुमान के मुताबिक नहीं रहने से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई. इसके अलावा, निवेशक बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से पहले सतर्कता का रुख बरत रहे हैं.
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 210 अंक तक चढ गया था. हालांकि कारोबार के अंत में यह 37.67 अंक नीचे 26,552.92 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 8,100 का स्तर पार करने के बाद मुनाफा वसूली का शिकार हुआ और 20.50 अंक नीचे 8,040.20 अंक पर बंद हुआ.
इस बीच, निक्केई के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि अक्तूबर में आठ महीने का उच्च स्तर छू गई. सेंसेक्स में शामिल 30 में से 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










