ePaper

सोना-चांदी हुआ सस्ता, निवेश का सुनहरा मौका या अभी और गिरेंगे आज भाव?

Updated at : 23 Feb 2026 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 February 2026

आज 23 फरवरी 2026 की सोने-चांदी की कीमत

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 February 2026: 23 फरवरी 2026 को सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट आई है. आज के ताजा रेट्स की मदद से जानें कि आपके शहर में सोने और चांदी की कीमतों में कितना बदलाव हुआ है.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 February 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 23 फरवरी 2026 को हलचल देखने को मिल रही है. पिछले हफ्ते की भारी तेजी के बाद आज कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका में राजनीतिक बदलाव और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ी है. हालांकि आपको बता दें की यहां दिए गए रेट्स पिछले दिन बाजार बंद होने के भाव और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. आइए जानते हैं आपके शहर में आज सोना-चांदी के क्या भाव चल रहे हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: सोने के रेट में क्या बदलाव आया?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली कमी आई है. भारत में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 15,927 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है. पिछले कुछ दिनों से कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन लंबी अवधि के लिए एक्सपर्ट्स अभी भी तेजी की उम्मीद जता रहे हैं.

आज का गोल्ड रेट (10 ग्राम):

गोल्ड शुद्धताआज का भाव (10g)कल का भाव (10g)बदलाव
24 कैरेट₹1,59,270₹1,59,280– ₹10
22 कैरेट₹1,45,990₹1,46,000– ₹10
18 कैरेट₹1,19,450₹1,19,460– ₹10

शहरों के अनुसार सोने का भाव (1 ग्राम):

शहर24K गोल्ड (आज)22K गोल्ड (आज)18K गोल्ड (आज)
मुंबई₹15,927₹14,599₹11,945
दिल्ली₹15,942₹14,614₹11,960
चेन्नई₹16,014₹14,679₹12,559
कोलकाता₹15,927₹14,599₹11,945
बेंगलुरु₹15,927₹14,599₹11,945
हैदराबाद₹15,927₹14,599₹11,945
केरल₹15,927₹14,599₹11,945

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी की कीमतों में फरवरी के महीने में काफी उतार-चढ़ाव रहा है. आज चांदी 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. कल के मुकाबले इसमें 100 रुपये की हल्की गिरावट है. बता दें कि इस महीने चांदी 4 लाख के स्तर को छूकर वापस नीचे आई है, जिससे निवेशकों की नजरें अब अगले बड़े मूव पर टिकी हैं.

आज का सिल्वर रेट:

मात्राआज का भावकल का भावबदलाव
1 ग्राम₹274.90₹275– ₹0.10
1 किलोग्राम₹2,74,900₹2,75,000– ₹100

शहरों के अनुसार चांदी का भाव (प्रति किलो):

शहरचांदी का रेट (1 Kg)
मुंबई₹2,74,900
दिल्ली₹2,74,900
चेन्नई₹2,89,900
कोलकाता₹2,74,900
बेंगलुरु₹2,74,900
हैदराबाद₹2,89,900

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: आगे क्या बढ़ेंगे दाम?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल टेंशन और अमेरिकी नीतियों के कारण बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. सटीक रेट्स के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क जरूर करें क्योंकि इन रेट्स में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कहीं मिली राहत तो कहीं बढ़ी आफत

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola