ePaper

चीन की वृद्धि दर तीसरी तिमाही घटी

Updated at : 19 Oct 2015 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
चीन की वृद्धि दर तीसरी तिमाही घटी

बीजिंग: चीन के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर इस साल की तीसरी तिमाही में घटकर 6.9 प्रतिशत रह गई जो 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद का सबसे खराब दौर है. विश्व की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था को ऐसी स्थिति में नया प्रोत्साहन पैकेज पेश करना पड सकता है ताकि नरमी रोकी जा […]

विज्ञापन

बीजिंग: चीन के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर इस साल की तीसरी तिमाही में घटकर 6.9 प्रतिशत रह गई जो 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद का सबसे खराब दौर है. विश्व की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था को ऐसी स्थिति में नया प्रोत्साहन पैकेज पेश करना पड सकता है ताकि नरमी रोकी जा सके.

चीन की अर्थव्यवस्था इस साल तीसरी तिमाही में लक्षित सात प्रतिशत से नीचे आ गई जो 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद से न्यूनतम स्तर पर है. निर्यात में निरंतर गिरावट से देश की अर्थव्यवस्था पर बढते दबाव के बीच ऐसा हो रहा है.चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) ने आज घोषणा की कि अर्थव्यवस्था ने 2015 की तीसरी तिमाही में 6.9 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की जो पहली छमाही में दर्ज सात प्रतिशत से कम है.सरकार ने इस साल के लिए सात प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola