ePaper

फ्लिपकार्ट ने पहले 10 घंटे में बेचे 10 लाख उत्पाद

Updated at : 14 Oct 2015 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने पहले 10 घंटे में बेचे 10 लाख उत्पाद

मुंबई : ई-वाणिज्य मंच फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि उसने ‘बिग बिलियन डेज’ की त्योहारी बिक्री के पहले 10 घंटे के दौरान 10 लाख उत्पाद बेचे. देशभर से 60 लाख बार इस वेबसाईट को देखा गया और कंपनी ने प्रति सेकेंड 25 उत्पाद बेचे. मेट्रो शहरों में सबसे अधिक बेंगलुर, दिल्ली एवं चेन्नई के लोगों […]

विज्ञापन

मुंबई : ई-वाणिज्य मंच फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि उसने ‘बिग बिलियन डेज’ की त्योहारी बिक्री के पहले 10 घंटे के दौरान 10 लाख उत्पाद बेचे. देशभर से 60 लाख बार इस वेबसाईट को देखा गया और कंपनी ने प्रति सेकेंड 25 उत्पाद बेचे. मेट्रो शहरों में सबसे अधिक बेंगलुर, दिल्ली एवं चेन्नई के लोगों ने वेबसाइट देखा और गैर मेट्रो शहरों में लुधियाना, लखनऊ और भोपाल का स्थान रहा. फ्लिपकार्ट ने कहा कि इस फैशन सेल में सबसे अधिक बिकने वाली वस्तुओं में जूते-चप्पल, पुरुषों के परिधान और अन्य उपयोग के सामान शामिल रहे.

फैशन के अन्य खंडों के मुकाबले पुरुषों के उत्पाद खंड में भारी बढोतरी हुई है. फ्लिपकार्ट के प्रमुख मुकेश बंसल ने कहा ‘हमने अब तक 10 लाख वस्तुएं बेची हैं और उम्मीद है कि आज की फैशन बिक्री के आखिर तक इनकी संख्या बढने की उम्मीद है. हमने पिछले दो दिनों में 16 लाख ऐप इंस्टाल किए.’ फ्लिपकार्ट ने किताब, मीडिया, उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स और जीवनशैली से जुडे 70 खंडों में तीन करोड से अधिक उत्पादों की पेशकश की है. कंपनी में फिलहाल 33,000 लोग काम करते हैं और इसमें पांच करोड पंजीकृत उपयोक्ता हैं. रोजाना लोग एक करोड बार वेबसाइट पर आते हैं और हर माह 80 लाख से अधिक वस्तुओं की आपूर्ति होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola