फाक्सवैगन मुख्यालय पर पुलिस का छापा

Published at :08 Oct 2015 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
फाक्सवैगन मुख्यालय पर पुलिस का छापा

बर्लिन: फॉक्सवैगन कारों में प्रदूषण जांच में भारी घोटाले के मामले में जर्मन पुलिस ने आज इस कंपनी के मुख्यालय में छापा मारा और अपनी जांच पडताल के तहत फाइलें और हार्डडिस्क लेकर चले गये. फॉक्सवैगन कंपनी के निजी अपार्टमेंट शहर फॉक्सबर्ग तथा अन्य स्थानों पर भी छापा मारा गया.अभियोजकों ने एएफपी को यह जानकारी […]

विज्ञापन

बर्लिन: फॉक्सवैगन कारों में प्रदूषण जांच में भारी घोटाले के मामले में जर्मन पुलिस ने आज इस कंपनी के मुख्यालय में छापा मारा और अपनी जांच पडताल के तहत फाइलें और हार्डडिस्क लेकर चले गये. फॉक्सवैगन कंपनी के निजी अपार्टमेंट शहर फॉक्सबर्ग तथा अन्य स्थानों पर भी छापा मारा गया.अभियोजकों ने एएफपी को यह जानकारी दी.

पुलिस ने जांच में काम आने वाले दस्तावेजों और डिजिटल डेटा को जुटाना चाहती है ताकि घोटाले के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सके. जर्मन पुलिस ने यह कार्रवाई ऐसे समय की है जब फाक्सवैगन के अमेरिकी प्रमुख संसदीय समिति के समक्ष पेश होने के तैयारी में हैं जहां वह यह बता सकते हैं कि उन्हें समूह की कारों मेंप्रदूषण नियमों के उल्लंघन की संभावना के बारे में एक साल से भी अधिक समय पहले से पता था.
जर्मनी की यह प्रमुख कार कंपनी इस समय अपने इतिहास के सबसे बडे संकट के दौर से गुजर रही है. यह संकट उस समय शुरु हुआ जब यह पता चला कि कंपनी की दुनियाभर में 1.10 करोड डीजल वाहनों में ऐसा साफ्टवेयर लगा है जो कि जांच के समय इंजन में उत्सर्जन कम कर देता है और वाहन जांच में सफल हो जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola